फरसगांव: ग्राम जुगानी में बंग समाज ने धूमधाम से मनाया दुर्गा पूजा उत्सव, एसपी पंकज चंद्रा ने माता के दर्शन किए
शारदीय नवरात्र के अवसर पर जुगानी में बंग समाज द्वारा धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह-शाम माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।इस दौरान समाज की महिलाओं द्वारा पारंपरिक बंगाली शैली में धूनी आरती और नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नवरात्र की नवमी की रात कोंडागांव पुलिस अधिक्षक शामिल हुए।