जहानाबाद: कोचिंग जा रहे छात्र से मोबाइल मांगने के बहाने बदमाश फरार, पीड़ित ने बताया हैरान करने वाला मामला
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र में छात्र से मोबाइल छीनकर फरार होने का मामला सामने आया है। विशुनगंज निवासी रवीश कुमार ने बताया कि वह गांधी नगर स्थित कृष्ण महिला कॉलेज के पीछे कोचिंग के पास जा रहा था। इसी दौरान पांच अज्ञात युवकों ने बात करने के बहाने मोबाइल मांगा और लेकर भाग निकले। छात्र ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।