पटना ग्रामीण: पटना में विशेष वाहन जाँच के दौरान 2,88,000 रुपए का जुर्माना लगा
पटना में होली को लेकर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में मंगलवार को भी विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें कुल 288000 रुपए के फाइन की कार्रवाई की गई। बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे मामले की जानकारी पटना यातायात पुलिस अधीक्षक 2 अनिल कुमार ने दी है।