बहराइच: कोहलावा बाईपास मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा टीन से लदा ई रिक्शा, चालक की हुई मौत
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहलावा बाईपास मोड़ के पास अनियंत्रित होकर टीन से लदा ई-रिक्शा पलट गया जिसके नीचे दब कर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक नवाबगंज के विशंभरपुर का रहने वाला 26 वर्षीय देशराज बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा मृतक देशराज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जाच में जुट गई है