बहराइच: पुजारीपुरवा में मवेशी के हमले में बुजुर्ग की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
नानपारा थाने के पुजारीपुरवा के तारा सिंह पुत्र दिलीप सिंह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी उठकर नल की तरफ पानी लेने के लिए जा रहे थे। कि मवेशी ने उठाकर पटक दिया। जिससे वह घायल हो गए। जिनका इलाज नानपारा में अस्पताल में चल रहा था। जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुड़ गई है।