जेवर: बीरमपुर गांव के समीप सीवर टैंक में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का गोली लगा शव, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा में स्थित बीरमपुर गांव के समीप रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीवर टैंक में स्थानीय लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का गोली लगा हुआ शव देख। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मूल रूप से मोनू उर्फ मुनेंद्र के रूप में हुई है।