चंदवारा: चंदवारा थाना परिसर में रखे दो वाहन सुबह छोड़े गए, कार्रवाई पर उठे सवाल
तिलैया थाना पुलिस द्वारा रात में पकड़े गए दो वाहनों को जांच के लिए चंदवारा थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया था। बताया गया कि दोनों वाहनों को करीब 24 घंटे तक थाना परिसर में रखने के बाद शनिवार की सुबह छोड़ दिया गया। वाहनों को अचानक छोड़े जाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।