बाल, कम आयु एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई*
*"बाल विवाह नहीं, पढ़ाई और सपनों की उड़ान है"*
*कटिहार27 नवंबर 2026:*
*बाल, कम आयु एवं जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय दिवस* के अवसर पर आज दिनांक *27 नवंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे* समाहरणालय परिसर, कटिहार से एक भव्य *प्रभात फेरी* का आयोजन किया गया।
प्रभात फेरी को *जिला पदाधिकारी, कटिहार श्री आशुतोष द्विवेदी, भा.प्र.से.* के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
*प्रभात फेरी का उद्देश्य:*
इस प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा बाल विवाह को रोकने के लिए समाज को एकजुट करना है।
प्रभात फेरी में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक, समाजसेवी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी हाथों में बैनर, पोस्टर एवं तख्तियां लेकर शामिल हुए।
प्रभात फेरी के दौरान *"बाल विवाह रोको - बेटी पढ़ाओ", "कम उम्र में शादी नहीं, पढ़ाई है जरूरी", "बाल विवाह अपराध है - आओ इसे रोकें"* जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
*प्रभात फेरी का मार्ग:*
प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर शहीद चौक, मिर्चाईबाड़ी, हनुमान मंदिर चौक होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर में समाप्त हुआ।
जिला पदाधिकारी के द्वारा बाल विवाह की विरोध में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
*जिला पदाधिकारी की अपील:*
जिला पदाधिकारी, कटिहार की ओर से जिले के सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं मीडियाकर्मियों से अपील की गई है कि बाल विवाह उन्मूलन के इस थन जागरूकता अभियान को सफल बनाएं।
बाल विवाह की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर *1098, 181 एवं 112* पर संपर्क किया जा सकता है।
*जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar #katihar CMO Bihar
Katihar, Bihar | Nov 27, 2026