पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के मिर्गीलिंडी गांव के समीप सोमवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के डीपासाई गांव निवासी 25 वर्षीय सरवन कुम्हार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उनके साथी जयराम हेस्सा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चंपुआ के एक अस्पताल में चल रहा है।