चिनिया: पुलिया निर्माण सामग्री चोरी, ठेकेदार के कर्मी ने थाने में शिकायत की
Chinia, Garhwa | Aug 23, 2026 चिनियां। थाना क्षेत्र के नगसिली गांव में चल रहे पुलिया निर्माण कार्य में लगी कई सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर रंका थाना क्षेत्र के विश्रामपुर निवासी शिवलाल साह (48 वर्ष) ने रविवार को चिनियां थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिवलाल साह अपने कई मजदूरों के साथ रहकर पुलिया निर्माण कार्य करवा रहे थे।