शाहबाद: हॉस्पिटल स्टाफ ने मनाया अन्नकूट महोत्सव, मरीजों और ग्रामीणों को बांटी प्रसादी
Shahbad, Baran | Nov 23, 2026 कस्बाथाना राजकीय अस्पताल में हॉस्पिटल स्टाफ की ओर से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान की पूजा-अर्चना कर विशेष प्रसादी का भोग लगाया गया। इसके बाद अस्पताल में उपचाररत मरीजों, उनके परिजनों एवं ग्रामीणों को अन्नकूट की प्रसादी वितरित की गई। डॉ. राकेश दड़िया ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव आपसी सद्भाव, सेवा और समरसता का प्रतीक है।