राज्य स्तरीय "सेफ क्लिक-2026" अभियान के तहत कसरावद पुलिस ने स्थानीय बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में करीब 60 से 70 नागरिकों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस ने लोगों को फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, यूपीआई और बैंकिंग धोखाधड़ी, ओटीपी ठगी जैसी घटनाओं स