टीकमगढ़: नैनवारी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना क्षेत्र के नैनवारी गांव में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय सूरी बाई लोधी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों के चलते महिला ने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।