बटियागढ़: बटियागढ़ कृषि मंडी में अव्यवस्थाओं से नाराज़ किसानों ने दमोह-छतरपुर हाइवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया
बटियागढ़ कृषि उपज मंडी स्थित मूंग खरीदी केंद्र में पिछले तीन चार दिन से अपनी उपज की तौल का इंतजार कर रहे किसानों का सब्र टूट गया और नाराज किसानों ने मंडी गेट के बाहर दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया बड़ी संख्या में किसान सड़क पर धरने पर बैठ गए और मंडी में अनियमितताओ और वारदाना की कमी सहित कई समस्याओं से परेशान होकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की