*डीएसटी व मंगलवाड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई*
*3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट व पिकअप जब्त*
चित्तौड़गढ़, 20 जुलाई 2026। डीएसटी एवं मंगलवाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से परिवहन किए जा रहे करीब 3000 लीटर संदिग्ध केमिकल लिक्विड डिटर्जेंट सहित पिकअप को जब्त किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशन में व डीएसपी बडीसादडी हरिश्चन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी भवानी शंकर को डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सुरज कुमार सउनि ने सुचना दी की सतनाम होटल रातीमंगरी के सामने एक संदिग्ध पीकअप को रूकवा रखी है जिस पर थानाधिकारी भवानी शंकर मय जाप्ता के सतनाम पंजाबी ढांबा, नेषनल हाईवे नंबर 48 उदयपुर से चितौड़गढ़, रातीमंगरी सरहद नंगावली पहुंचा जहां पर एक पीकअप खडी़ थी पिकअप चालक के नाम पते पुछे तो उसने अपना नाम सजंय जैन पिता नाहर सिंह जाति जैन उम्र 45 साल निवासी महावीर भवन के पिछे, मंगलवाड़ चौराहा पुलिस थाना मंगलवाड़ होना बताया जिसको पीकअप में क्या भरा है के बारे में पुछने पर कोई सन्तोषप्रद जवाब नही दिया जिस पर नियमानुसार पीकअप की तलाषी लेने पर प्लास्टिक के 02 पीले तथा 10 निले भरे हुए कुल 12 ड्रम पाये गये जिसके अन्दर केमिकल लिक्वीड डिटरजेंट पाया गया जिस पर संजय जैन को पुछने पर उसने बताया की ड्रमो के अन्दर साबुन बनाने का केमिकल लिक्वीड है और प्रत्येक प्लास्टिक के ड्रम में करीब 250 किलो केमिकल लिक्वीड है। संजय जैन द्वारा पिकअप में केमिकल लिक्वीड डिटरजेंट रखकर परिवहन के बारे मे कोई वैध लाईसेन्स पेष नही करने पर उक्त केमिकल लिक्वीड डिटरजेंट संदिग्ध तथा चोरी का होने कि सम्भावना होने से कुल 12 ड्रम में करीब 3000 किलो केमिकल लिक्वीड डिटरजेंट तथा पिकअप को नियमानुसार जप्त किया गया। अनुसंधान जारी है। संजय जैन के खिलाफ पुर्व में कुल 07 प्रकरण पंजिबद्व होकर जैर ट्राईल है।
पुलिस टीम थाना मंगलवाड : - थानाधिकारी भवानी शंकर , एसआई गोकुल लाल,टंवरसिंह , श्रीभान सिंह,गजेन्द्र सिंह,गजेन्द्र कुमार भैरूलाल चालक
डीएसटी टीम:- एएसआई सुरज कुमार कानि.अरविन्द्र,कृष्ण कांत,अशोक, जगदीश,शीशपाल,सुरेश सुंडा,विरेन्द्र,देवेन्द्र।