रानोली उपतहसील को मिला नायब तहसीलदार
करीब दो महीने से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर बुधवार को सौरव गुर्जर ने कार्यभार संभाल लिया।
नायब तहसीलदार की नियुक्ति से रानोली सहित आसपास के ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब नामांतरण, राजस्व रिकॉर्ड और अन्य राजस्व कार्यों के लिए ग्रामीणों को पीपलू जाने की परेशानी कम होगी।
कार्यभार संभालने पर ग्रामीणों ने माला पहनाकर और साफा बांधकर नवनियुक्त नायब तहसीलदार का स्वागत किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र की राजस्व संबंधी समस्याओं से अवगत कराते हुए समय पर कार्यों के निस्तारण की उम्मीद जताई।
👉 आपके क्षेत्र में राजस्व कार्यों को लेकर क्या समस्या है? कमेंट में बताएं।
📺 टोंक लाइव न्यूज़ — टोंक की हर खबर, सबसे पहले।
#TonkLiveNews #Ranoli #RanoliNews #TonkNews #Peeplu #NaibTehsildar #RevenueDepartment #RajasthanNews #Tonk #BreakingNews #LocalNews #रानोली #पीपलू #टोंक #नायबतहसीलदार
Peeplu, Tonk | Oct 2, 2026