कलेक्टर कार्यालय परिसर, नीमच में सोमवार को माह के प्रथम कार्यदिवस पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् तथा मध्यप्रदेश गान का गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इसके उपरांत अगस्त माह के शासकीय कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Neemuch
#नीमच