बांसवाड़ा: आचार संहिता तार-तार: महात्मा गांधी अस्पताल और रोडवेज बसों में अब भी चमक रहे मोदी-भजनलाल के पोस्टर, चुनाव आयोग बेखबर
महात्मा गांधी अस्पताल के वार्डों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के राजनीतिक पोस्टर खुलेआम लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, सड़कों पर दौड़ रही रोडवेज बसों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के प्रचार से जुड़े विज्ञापन अब भी जस के तस बने हुए हैं।सार्वजनिक संपत्तियों और सरकारी भवनों से राजनीतिक बैनर-पोस्टर हटाने के सख्त निर्देशों के बावजूद भी लगे हुए पोस्टर।