कुत्तों के आतंक से 4 दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूलों में चार दिन का अवकाश घोषित किया गया है। लगातार हो रहे हमलों के बाद अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। अब प्रशासन और संबंधित विभाग कुत्तों के आतंक पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।