Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
लखनऊ
Crimenews

पटना पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन | बांकीपुर उपचुनाव को लेकर चुनावी रणनीति पर बड़ा मंथन #bjp #nitinnabin

Bihar, India | Jul 25, 2026

MORE NEWS

'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' अभियान के तहत बैरिया व मियापुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित

'विकसित भारत-समृद्ध बिहार' अभियान के तहत बैरिया व मियापुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित

Bettiah, West Champaran | Aug 5, 2026

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड में नल-जल योजना के भुगतान के बदले रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान वह 15 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार कर रहे थे, तभी पहले से जाल बिछाकर बैठी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें दबोच लिया। नल-जल योजना के मेंटेनेंस कार्य का भुगतान कराने के लिए संवेदक परवेज कौशर से पंचायत सचिव ने कुल 28 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि राशि नहीं मिलने पर भुगतान की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा था। इससे परेशान होकर संवेदक ने 27 जुलाई को विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने हरदिया चौक स्थित पंचायत सचिव के निजी आवास पर भी छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। विजिलेंस डीएसपी कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#champaran24news #BJPGovernment #BreakingNews #viralreelschallenge #viralvideochallenge #CMBihar

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड में नल-जल योजना के भुगतान के बदले रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मलदहिया पंचायत के पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान वह 15 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किस्त स्वीकार कर रहे थे, तभी पहले से जाल बिछाकर बैठी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें दबोच लिया। नल-जल योजना के मेंटेनेंस कार्य का भुगतान कराने के लिए संवेदक परवेज कौशर से पंचायत सचिव ने कुल 28 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोप है कि राशि नहीं मिलने पर भुगतान की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा था। इससे परेशान होकर संवेदक ने 27 जुलाई को विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने हरदिया चौक स्थित पंचायत सचिव के निजी आवास पर भी छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। विजिलेंस डीएसपी कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। #champaran24news #BJPGovernment #BreakingNews #viralreelschallenge #viralvideochallenge #CMBihar

Bettiah, West Champaran | Aug 5, 2026

बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है

बरवां गांव के समीप पानी में मिला महिला का शव,इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा-पिपरपाती मुख्य सड़क किनारे बरवां गांव वार्ड नंबर-9 के समीप पानी में एक 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार,मझौलिया थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है। मृतका की पहचान बरवां गांव निवासी ननकी साह की पत्नी मैना देवी के रूप में हुई है।मृत महिला के पति बाहर प्रदेश में रहकर मजदूरी का काम करते है,महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है

Bettiah, West Champaran | Aug 4, 2026