Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

निर्जला एकादशी #gaya #bihar #nirjala #ekadashi #gayacity

MORE NEWS

निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ

निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 25, 2026

निर्जला एकादशी ॥ विष्णुपद गयाजी

निर्जला एकादशी ॥ विष्णुपद गयाजी

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 25, 2026

गया में अपराधियों का तांडव: युवक पर जानलेवा हमला, 5 से 6 राउंड फायरिंग से दहला इलाका, बाल-बाल बची जान

गया। बिहार के गया जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपी बिगहा गांव में मंगलवार को देर रात में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि चार बदमाशों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान गोपी बिगहा निवासी रॉकी यादव है। रॉकी यादव ने बताया कि वह गांव में महेंद्र यादव के घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही उपेंद्र यादव, उनका पुत्र नीतीश यादव, भतीजा सोनू यादव तथा भगिना मुकेश यादव अचानक वहां पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि चारों लोग हथियार, लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से लैस थे तथा आते ही गाली-गलौज और धमकी देने लगे।
रॉकी यादव के अनुसार, विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके सीने पर चढ़कर बेरहमी से पीटा। लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायल युवक ने बताया कि हमलावरों की नीयत उसे जान से मारने की थी। किसी तरह वह मौके से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। यदि वह वहां से नहीं भागता तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हमले के बाद घायल अवस्था में वह सीधे मगध मेडिकल थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल रॉकी यादव का इलाज गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि युवक को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और वह अभी भी सदमे में है। पीड़ित रॉकी यादव ने इस संबंध में मगध मेडिकल थाना में लिखित आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित ने कहा कि खुलेआम फायरिंग और मारपीट की इस घटना ने गांव के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, इसलिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही फायरिंग की घटना की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोग राकेश यादव का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
#गयाजी 
#bodhgayabihar 
#LatestNews 
#लेटेस्ट 
#क्राइम 
#CrimeNews 
#गोलिबारी

गया में अपराधियों का तांडव: युवक पर जानलेवा हमला, 5 से 6 राउंड फायरिंग से दहला इलाका, बाल-बाल बची जान गया। बिहार के गया जिले में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपी बिगहा गांव में मंगलवार को देर रात में हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि चार बदमाशों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (एएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान गोपी बिगहा निवासी रॉकी यादव है। रॉकी यादव ने बताया कि वह गांव में महेंद्र यादव के घर पर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव के ही उपेंद्र यादव, उनका पुत्र नीतीश यादव, भतीजा सोनू यादव तथा भगिना मुकेश यादव अचानक वहां पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि चारों लोग हथियार, लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से लैस थे तथा आते ही गाली-गलौज और धमकी देने लगे। रॉकी यादव के अनुसार, विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके सीने पर चढ़कर बेरहमी से पीटा। लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से किए गए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ 5 से 6 राउंड फायरिंग भी की। अचानक हुई गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों की नीयत उसे जान से मारने की थी। किसी तरह वह मौके से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। यदि वह वहां से नहीं भागता तो उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हमले के बाद घायल अवस्था में वह सीधे मगध मेडिकल थाना पहुंचा, जहां पुलिस ने उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल रॉकी यादव का इलाज गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि युवक को शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं और वह अभी भी सदमे में है। पीड़ित रॉकी यादव ने इस संबंध में मगध मेडिकल थाना में लिखित आवेदन देकर चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित ने कहा कि खुलेआम फायरिंग और मारपीट की इस घटना ने गांव के लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया है, इसलिए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही फायरिंग की घटना की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोग राकेश यादव का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। #गयाजी #bodhgayabihar #LatestNews #लेटेस्ट #क्राइम #CrimeNews #गोलिबारी

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 25, 2026

गया में 25 जून को लगेगा विशाल रोजगार शिविर, शिक्षक पद के लिए 20 रिक्तियों पर होगी भर्ती 

गया: युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई द्वारा 25 जून 2026 गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रतिष्ठित संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी (फ्रीडम एम्प्लॉयम एकेडमी) द्वारा शिक्षक (टीचर) पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई, गया परिसर में किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार शिक्षक पद के लिए कुल 20 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये से अधिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यात्रा भत्ता, आवास सुविधा भत्ता, सवेतन अवकाश तथा चिकित्सा बीमा जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

रोजगार शिविर के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विशेष रूप से शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता एवं आवश्यक मापदंडों के आधार पर साक्षात्कार एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने अद्यतन बायोडाटा (Resume) के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार शिविर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है तथा किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या दलालों के झांसे में न आएं।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सरकार एवं नियोजनालय का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में समय-समय पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बेरोजगार युवाओं को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
#गयाजी 
#gaya 
#LatestNews 
#bodhgayabihar 
#bodhagaya 
#जॉब 
#jobs 
#jobsearch 
#vacancy

गया में 25 जून को लगेगा विशाल रोजगार शिविर, शिक्षक पद के लिए 20 रिक्तियों पर होगी भर्ती गया: युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई द्वारा 25 जून 2026 गुरुवार को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में प्रतिष्ठित संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी (फ्रीडम एम्प्लॉयम एकेडमी) द्वारा शिक्षक (टीचर) पद के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार शिविर का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक अवर प्रादेशिक नियोजनालय, केंदुई, गया परिसर में किया जाएगा। जानकारी के अनुसार शिक्षक पद के लिए कुल 20 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का स्नातक (ग्रेजुएशन) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14,500 रुपये से अधिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यात्रा भत्ता, आवास सुविधा भत्ता, सवेतन अवकाश तथा चिकित्सा बीमा जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रोजगार शिविर के माध्यम से स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। विशेष रूप से शिक्षण क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका माना जा रहा है। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की योग्यता एवं आवश्यक मापदंडों के आधार पर साक्षात्कार एवं अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा सभी इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने अद्यतन बायोडाटा (Resume) के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार शिविर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है तथा किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार या दलालों के झांसे में न आएं। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि सरकार एवं नियोजनालय का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में समय-समय पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे बेरोजगार युवाओं को सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने और रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल सके। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शिविर एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। #गयाजी #gaya #LatestNews #bodhgayabihar #bodhagaya #जॉब #jobs #jobsearch #vacancy

Gaya Town CD Block, Gaya | Jun 25, 2026