तमकुही राज: सरगटिया करन पट्टी में एक ही सड़क पर दो बार हुआ भुगतान, जांच के बाद बीडीओ ने डीएम को भेजा पत्र
दुदही विकास खण्ड के गांव सरगटिया करन पट्टी में तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी सुमन सिंह द्वारा एक ही कार्य योजना और एक ही सड़क पर दो बार लाखों रुपये का भुगतान कराने का आरोप तय होने के बाद दुदही के बीडीओ ने डीएम, सीडीओ और जिला पंचायतराज अधिकारी को पत्र भेज कार्रवाई की संतुति की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने डीएम को पत्रक देकर जांच की मांग की थी।