तमकुही राज: दुदही CHC पर तैनात एएनएम की लापरवाही से प्रसूता की गई जान, नवजात खतरे में, परिजनों का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में एक पीड़ित परिवार स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही। परिजनों का आरोप है कि दुदही सीएचसी पर चिकित्सक के लापरवाही और संवेदनहीनता के कारण एक प्रसूता की जान चली गई। घटना के बाद उसका नवजात बच्चा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।