तमकुही राज: सेवरही पुलिस दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश, फरार सपा नेता का नहीं लग रहा कोई पता
दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही सपा नेता परिवार सहित फरार है। जबकि सेवरही पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर सम्भावित जगहों पर लगातार दबिश दे रही है। सपा नेता परिवार सहित फरार है, मोबाइल बंद होने के दशा में लोकेशन भी पता नहीं चल रहा। वहीं इस मामले को लेकर सेवरही उपनगर में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।