बांका: बांका में 17 जून को होगी शराब तस्करी में जब्त 58 वाहनों की नीलामी, 15 जून तक करें आवेदन
Banka, Banka | Jun 1, 2026 शराबबंदी कानून के तहत की गई कार्रवाई में जब्त किए गए वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध निषेध टीम, बांका द्वारा कुल 58 छोटे-बड़े वाहनों की नीलामी की घोषणा की गई है। मध निषेध विभाग के अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह 9 बजे बताया कि यह नीलामी आगामी 17 जून को मध निषेध कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी।