हमीरपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले में दो दोस्तों के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गया युवक डूबा, तलाश जारी
चार दिन पूर्व दो साथियों के साथ यमुना नदी मछली पकड़ने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। दोनों साथी मौके से निकल भागे। वहीं जब चार दिन से लापता युवक की तलाश में जुटे परिजनों से एक साथी का सामना हुआ तब उसके डूबने का पता चला। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।