हमीरपुर: कुरारा कस्बे में शराब के नशे में नाले में गिरने से मिस्त्री की हुई मौत
कुरारा कस्बे के वार्ड 2 निवासी ऊधम 30 वर्ष पुत्र स्व. सूबेदार दोहरे मंगलवार देर शाम सामान लेने के बाद शराब के नशे में घर जा रहा था, तभी उसके सामान की थैली नाले में गिर गई। जब वह उस थैली को उठाने के लिए झुका तो स्वयं हाइवे के किनारे मनोज दोहरे के मकान के पास नाले में गिर गया। हाइवे के डिवाइडर में लगी लाईटे बन्द होने की वजह से कोई देख भी नही पाया।