हमीरपुर: राठ कस्बे में कानपुर से आई जीएसटी की एसआईबी टीम ने अवैध गुटखा फैक्ट्री में मारा छापा
कोतवाली राठ कस्बा के सिकंदरपुरा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह से ही कानपुर की GST की SIB टीम ने बड़े कारोबारी के अवैध गुटखा फैक्ट्री में छापेमारी की है। इसमें बड़े पैमाने पर तंबाकू मिश्रित गुटखा बरामद होने व लाखों रुपयों की GST चोरी की आशंका जताई जा रही है। कस्बे में बनने वाला गुटखा अन्य प्रदेशों तक जाता है। टीम द्वारा सुबह 6:30 बजे से जांच की जा रही है।