हमीरपुर: कानपुर मार्ग पर जिला मुख्यालय स्थित बेतवा नदी पुल पर मोरंग लदे ओवरलोड ट्रकों की मनमानी से एक घंटे तक लगा रहा भीषण जाम
जिला मुख्यालय स्थित बेतवा नदी पुल पर मोरंग लदे ओवरलोड ट्रक की वजह से सड़क के दोनों ओर भीषण जाम लग गया। हाईवे पर लगने वाले रोजमर्रा के जाम से यात्रियों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। गुरूवार की सुबह लगभग 9 बजकर 35 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक भीषण जाम को प्रभारी यातायात पुलिस बल ने खुलवाया।