हमीरपुर: लोकसभा चुनाव के लिए खाली होने लगी सुमेरपुर की गल्ला मंडी, साफ सफाई हुई शुरू
नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर की ओर से नोटिस प्राप्त होते ही गल्ला मंडी के व्यापारी लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित की गई दुकानों, गोदामों, टीनशेडो को खाली कराने के लिए जुट गए हैं। वही मंडी में साफ सफाई का कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। लोकसभा चुनाव की समस्त प्रक्रिया सुमेरपुर कस्बे की नवीन गल्ला मंडी में संपन्न कराई जाती है।