हज़ारीबाग: झूमर: मारखम कॉलेज का 2025 में परचम, कई प्रतियोगिताओं में शानदार जीत
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव “झूमर-2025” में मारखम कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन किया। समूह गान (भारतीय) में कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शास्त्रीय एकल गायन में तृतीय स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक शोभायात्रा में भी मारखम कॉलेज ने प्रथम स्थान पाकर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का परचम लहराया।