हजारीबाग जिला के कटकमसांडी प्रखंड स्थित बारीकोला झोंझी गांव में धान थ्रेसिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। थ्रेसर मशीन में पुआल निकालते समय युवक सनिका मुंड़ा का दाहिना हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह कटकर अलग हो गया। परिजनों ने घायल को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया।