झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। समाजसेवी व क्रशर व्यवसायी प्रेमचंद उर्फ प्रेम सिंह को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर व्हाट्सएप ऑडियो व कॉल से दो करोड़ की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में दहशत है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।