हज़ारीबाग: क्रिकेट खेल बना हिंसा का कारण, नाबालिग से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
बरही थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास क्रिकेट खेलने को लेकर दो नाबालिगों में मामूली कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एक बच्चे के पिता आलोक साव ने दूसरे नाबालिग पर कथित तौर पर बेरहमी से हमला कर दिया। घटना का वीडियो वायरल है। पीड़ित अनिल प्रजापति का आरोप है कि थाना स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए अब उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।