कैंपियरगंज: बंन्दोह ग्राम पंचायत में चौपाल का आयोजन, खंड विकास अधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं और दी योजनाओं की जानकारी
कैम्पियरगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत बंन्दोह में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। यह चौपाल खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुकुल खंडेलवाल के नेतृत्व में हुई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।