जैतपुर: छत्तीसगढ़ सीमा की चौकियों का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, सख्त निगरानी के निर्देश
पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सीमा से लगी केशवाही, दर्शिला और झिंक बिजुरी पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन जांच, रात्रि गश्त बढ़ाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता व आमजन से बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। जानकारी सोमावर सुबह 8 बजे सामने आई है।