मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर चाँद थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च इलिया बाजार और पुलिस चेक पोस्ट महदाईच क्षेत्र में निकाला गया।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस बल भी फ्लैग मार्च में शामिल रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने ताजिया मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Mohania, Kaimur | Jun 25, 2026