गुना: न्यू सिटी कॉलोनी पार्ट 2 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से की कॉलोनाइजर और सरपंच की शिकायत
Guna, Guna | Feb 20, 2024 ग्राम पंचायत पीपरोदा खुर्द स्थित न्यू सिटी कॉलोनी पार्ट 2 के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर से शिकायत की है। लोगों का आरोप है कि कॉलोनाइजर और ग्राम पंचायत द्वारा पानी की व्यवस्था नहीं कराई गई। पिछले कई दिनों से पानी न मिलने से वे परेशान हैं। वहीं कलेक्टर से शिकायत कर लोगों ने पानी की व्यवस्था कराने की मांग की है।