Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
purvibiharnews
सैकड़ो की आबादी को बचाने के लिए कर दिया डेढ़ कुंटल दूध गंगा में अर्पित और रातों-रात हो गया वायरस देखिए पूरी कहानी...
Patna Rural, Patna
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
भागलपुर के नवगछिया में मध्य विद्यालय लालजी और गर्ल्स स्कूल के बच्चों की यह दर्द सुनकर आपका भी कलेजा पसीज जाएगा महीनों से जमे नाली के पानी में रोज आना जाना होता है DM साहिबा से रोड बनवाने की गुहार लगा रही है ....
Patna Rural, Patna | Oct 1, 2026
शिकारगंज थाना में आधुनिक पुलिस मेस का शुभारंभ पुलिसकर्मियों की सुविधा को लेकर बड़ी पहल शिकारगंज थाना से पुलिसकर्मियों की सुविधा से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है। थाना परिसर में अब पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को बेहतर भोजन के साथ जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इसके लिए थाना परिसर में आधुनिक पुलिस मेस का शुभारंभ किया गया है। एसडीएम विजय कुमार और डीएसपी अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित मेस का उद्घाटन किया।।।।।।।।।।।।।। #शिकारगंज #Tidays24crimenews #पुलिसकर्मी #सिकरहना #पूर्वीचंपारण
Patna Rural, Patna | Oct 1, 2026
मॉडल विद्यालय में दिए जा रहे सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हेतु छात्र के अभिभावक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी को आभार एवं धन्यवाद 🙏 #ModelSchool #samratchoudhary #CMSamrat #DistrictAdministration #Samastipur CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
📚 मॉडल विद्यालय की मान्यता मिलने पर छात्रा ने जताया आभार 🙏✨ छात्रा ने मॉडल विद्यालय की मान्यता प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌟📖 #मॉडलविद्यालय #बिहारसरकार #गुणवत्तापूर्णशिक्षा #शिक्षाकाविकास #छात्रहित #उज्ज्वलभविष्य #मुख्यमंत्रीबिहार #शिक्षामंत्री #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार आवागमन के लिए जलमार्ग का सहारा लिया जा रहा है। प्रशासन ने वैकल्पिक जलमार्ग और घाटों तक पहुंच की व्यवस्था की है। लेकिन इसी बीच जहाज मार्ग तक जाने वाली कच्ची सड़क पर गंगा का कटाव बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। सड़क के किनारे लगातार मिट्टी खिसकने से रास्ते के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। अगर कटाव इसी तरह जारी रहा तो सड़क का हिस्सा कभी भी गंगा में समा सकता है, जिससे जहाज मार्ग तक पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Patna Rural, Patna | Oct 1, 2026
जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्री नगर में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में भाग लिया और अभिभावकों से संवाद किया। जिले के सभी 32 मॉडल स्कूलों में भी वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं पाठ्य-सहगामी गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों के सुझाव प्राप्त किए गए। अभिभावकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यालय, शिक्षक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी *अगले एक सप्ताह तक सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य पर रहेगा विशेष फोकस* बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण पटना जिले में क्षतिग्रस्त हुई सभी सड़कों की मिशन मोड में मरम्मति सुनिश्चित करने का निर्देश जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने दिया है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, सभी नगर निकायों सहित सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क मरम्मति कार्य की समीक्षा की. जिलाधिकारी ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक जिले में सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जिन-जिन सड़कों को बाढ़ एवं अत्यधिक वर्षा के कारण क्षति पहुँची है, उनकी सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मति कार्य शुरू किया जाए। *सड़क क्षति की तत्काल सूचना एवं त्वरित कार्रवाई का बने प्रभावी मैकेनिज्म* जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसा प्रभावी मैकेनिज्म विकसित करने का निर्देश दिया, जिससे किसी भी कारण से सड़क क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उसकी तत्काल जानकारी प्राप्त हो तथा बिना विलंब मरम्मति की कार्रवाई शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि सड़क क्षति की सूचना, निरीक्षण, मरम्मति एवं अनुश्रवण की पूरी प्रक्रिया को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाया जाए। *अनुरक्षण अवधि वाली सड़कों की भी नियमानुकूल मरम्मति सुनिश्चित करें* जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि जो सड़कें वर्तमान में अनुरक्षण अवधि में हैं, उनका नियमानुकूल अनुरक्षण एवं मरम्मत संबंधित संवेदकों के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाए। सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े विभाग अपने-अपने क्षेत्र में नियमित निरीक्षण करते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में किसी भी प्रकार की देरी न होने दें। सड़कों की मरम्मति के लिए पर्याप्त संख्या में रोड एम्बुलेंस की व्यवस्था करने का निर्देश भी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया। *मेट्रो रेल एवं गैस पाइपलाइन बिछाने के क्रम में क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मति* जिलाधिकारी ने सबंधित कार्यपालक अभियंताओं को मेट्रो रेल एवं गैस पाइपलाइन से जुड़े अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ मेट्रो रेल अथवा गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य के लिए सड़क की खुदाई की जाती है, वहाँ संबंधित एजेंसी द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क की तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण मरम्मति सुनिश्चित कराई जाए। पटना मेट्रो को निर्देश दिया गया कि उन्हें जिन सड़कों का रखरखाव करना है उन्हें लगातार चेक करते रहें और जहाँ सड़क को क्षतिग्रस्त पायें वहां उसे ससमय ठीक कर दें. जिलाधिकारी ने पटना मेट्रो को खास तौर से राजेंद्र नगर टर्मिनस के पास सड़क को शीघ्र ठीक करने का निर्देश दिया. शहर में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से स्थलों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहाँ पैदल यात्रियों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा की दृष्टि से फुट ओवर ब्रिज आवश्यक हैं। साथ ही, सड़कों पर बने पुलों एवं फुट ओवर ब्रिज से जुड़े खराब एस्केलेटरों को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया गया। *अनधिकृत क्रॉसिंग एवं अतिक्रमण पर भी होगी कार्रवाई* बैठक में एसपी ट्रैफिक श्री सागर कुमार ने निर्देश दिया कि अनधिकृत क्रॉसिंग को चिन्हित कर उसे बंद करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत क्रॉसिंग दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सड़कों के किनारे बनाए गए पैदल पथ को अतिक्रमणमुक्त कराने का भी निर्देश दिया, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़क पर वाहन खराब होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य कारण से यातायात बाधित होने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। ऐसी परिस्थितियों में बाधा को शीघ्र हटाते हुए सुरक्षित एवं त्वरित यातायात बहाल किया जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। *अनुमंडल स्तर पर भी लगातार अनुश्रवण का निर्देश* जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कार्य का नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मति से संबंधित कार्यों की प्रगति की लगातार समीक्षा की जाए और आवश्यकता के अनुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क मरम्मति एवं अनुरक्षण कार्य में त्वरित कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री शुभम कुमार,सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Patna, Bihar | Oct 1, 2026
बिहार सरकार के खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन. जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में खेल भवन, पटेल मैदान एवं पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों से चयनित एवं पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों की सुरक्षा, स्वच्छता, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया गया. अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार सिंथेटिक कोर्ट एवं खेल मैदान में दक्ष तकनीकी पदाधिकारी की देखरेख में प्रतियोगिताएं खेली जा रही है. खेल प्रतिभाओं को मंच, बेहतर व्यवस्था को प्राथमिकता और समाज के प्रति सेवा को संकल्प बनाते हुए जिला प्रशासन का यह प्रयास सराहनीय है. “सेवा ही संकल्प” अभियान के साथ खेल और सेवा की यह पहल नई ऊर्जा का संदेश देती है. Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
Patna, Bihar | Oct 1, 2026