बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम ने स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी को दिया प्रमाण पत्र
कारगिल भवन में डीएम तुषार सिंगला ने बुधवार की दोपहर 02:00 बजे स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के बीच परिचय पत्र,प्रमाण पत्र का वितरण किया. इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी के 07 उत्तराधिकारियों को परिचय पत्र एवं 17 उत्तराधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया है. इस मौके पर डीएम ने कहा कि बचे हुए लोगों को भी जल्द ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा.