बेगूसराय: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में एक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या। वहीं छात्रा के द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिरलीपुर दियारा की है। मृतक छात्र की पहचान मिरलीपुर दियारा के रहने वाले प्रियंका कुमारी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि प्रियंका कुमारी इंटर में पढ़ाई करती थी।