बेगूसराय: बेगूसराय में ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ ने नगर निगम के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बेगूसराय में आज ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ के बैनर तले ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया तथा विरोध में नारेबाजी की। ऑटो एवं ई रिक्शा चालकों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा जबरन रंगदारी की तरह अवैध वसूली की जाती है। यहां तक की नगर निगम क्षेत्र से बाहर से भी आने वाले वाहनों से जबरन ₹60 से लेकर 120 रुपए तक की उगाई की जाती है।