बेगूसराय: बेगूसराय के आकाशपुर में दबंगों ने दो युवकों को पीट-पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में खेल-खेल में हुए विवाद में कई लोगों ने मिलकर दो युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर की है । पीड़ित दोनों युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही निवासी सौरभ एवं रुपेश के रूप में की गई है। सौरव कुमार ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने के लिए आकाशपुर गया था।