कुंडा: कुंडा में इस्कॉन की भव्य पदयात्रा, 'हरे कृष्ण-हरे राम' के उद्घोष से भक्तिमय हुआ इलाका
कुंडा में गुरुवार शाम 7 बजे इस्कॉन की उत्तर प्रदेश पदयात्रा धूमधाम से निकाली गई। बैलगाड़ी पर सजे भगवान के विग्रह और श्रद्धालुओं के संकीर्तन ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय की मौजूदगी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुष्प वर्षा के बीच निकली इस यात्रा का उद्देश्य स्वामी प्रभुपाद के भक्ति संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।