अजमेर: 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर बच्चों ने जिला कलेक्ट्रेट से निकाली रैली, लोगों को किया जागरूक
Ajmer, Ajmer | Jan 24, 2024 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर अजमेर जिला कलेक्ट्रेट से बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। रैली को जिला कलेक्टर भारती दीक्षित व जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन सूचना केंद्र पर जाकर हुआ। रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की लोगों से अपील की गई।