श्रीनगर: चुलाई शराब के मामले में छापेमारी, दो महिला तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
श्रीनगर पुलिस ने अवैध चुलाई शराब को लेकर सोमवार को 10 बजे मखनाहा संथाली गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो महिला तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके घर से 5-5 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। वहीं एक अन्य शराब तस्कर के घर से 10 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई। और वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।