बिंदकी: फतेहपुर-जहानाबाद मार्ग के तिंदवारी मोड़ के पास बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर-जहानाबाद मार्ग के तिंदवारी मोड़ के पास शनिवार की देर शाम करीब 7:00 बजे बस की टक्कर से बाइक सवार युवक अनुज उर्फ नींबू उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र रज्जन निवासी गोविंदपुर बिलारी थाना चांदपुर गंभीर घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया।