आमस प्रखंड के हरिदासपुर गांव से जीटी रोड को जोड़ने वाली सड़क ने महज तीन महीने में ही दम तोड़ दिया है। करोड़ों की लागत से बनी यह सड़क अब जगह-जगह से उखड़ चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। रविवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। निर्माण के समय अधिकारियों द्वारा ग