बहादुरपुर: मिथिला ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की तैयारी तेज, केवटी, हनुमाननगर, बहादुरपुर प्रखंड के 102 गांवों में होगा विस्तार
शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए “मिथिला ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप” परियोजना पर काम तेज कर दिया गया।परियोजना के तहत बहादुरपुर, हनुमाननगर ,दरभंगा सदर और केवटी प्रखंड के कुल 102 गांवों को शामिल किया गया है। लगभग 12,000 से 17,000 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इस टाउनशिप में पहले चरण में करीब 1600 एकड़ में कोर एरिया विकसित किया जाएगा।