Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

नवादा जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में भू-अर्जन, ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई प्रमंडल, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, भवन प्रमंडल तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) सहित विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-02, पार्ट-01 की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि शिविरों के माध्यम से सभी पात्र लाभुकों का एलपीसी निर्गत कराते हुए मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए। साथ ही विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कार्य में तेजी लाने हेतु अधियाची निकाय को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की योजनाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नवादा जिला अंतर्गत एनएच-31 के 97वें किलोमीटर से कादिरगंज एसएच-08 (सकरी नदी) तक बाईपास-सह-सादीपुर रेलवे हॉल्ट के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण कार्य के लिए RFCTLARR Act की धारा 19 (1) की अधिसूचना के प्रकाशन का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। लघु सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत कुल 12 योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। सिविल सर्जन, नवादा ने अवगत कराया कि जिले के कुछ प्रखंडों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) का निर्माण भूमि उपलब्ध नहीं होने तथा अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) के अभाव में लंबित है। इस पर जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को शीघ्र उपयुक्त भूमि चिह्नित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। साथ ही उन्होंने बीएमएसआईसीएल को बुधौल स्थित 200 बेड वाले सदर अस्पताल के निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा रजौली प्रखंड के सवैयाटांड़ स्थित सपही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने छूटे हुए वार्डों एवं टोलों में हर घर नल-जल योजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में अधिष्ठापित 32,109 चापाकलों में प्राप्त 4,643 शिकायतों के विरुद्ध 4,496 चापाकलों की मरम्मत कर दी गई है तथा शेष 147 चापाकलों की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। रोह बाजार में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु बीएसआरडीसीएल को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी), विद्युत विभाग एवं पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के साथ समन्वय स्थापित कर समुचित जल निकासी (ड्रेनेज) निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एसएच-103 (मंझवे-गोविंदपुर पथ, पैकेज-06 एवं पैकेज-07) परियोजना के अंतर्गत एलपीसी निर्गत से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली एवं अंचलाधिकारी, रजौली के साथ समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों से संवाद करते हुए एलपीसी निर्गत कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। एनएच-20 (रजौली-बख्तियारपुर) पैकेज-02 परियोजना की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर एनएच-20 एवं सर्विस रोड के किनारे स्थित भू-अर्जित भूमि को पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही नवादा बाईपास के सर्विस लेन के निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को राइट ऑफ वे (RoW) क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, निदेशक, डीआरडीए, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 5, 2026

MORE NEWS

एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर विशेष अभियान, 27 अस्थायी दुकानों को हटाया गया, 6 वाहनों से ₹64 हजार की शमन राशि वसूल।

जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत खरांट मोड़ पर सघन कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क एवं सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण कर संचालित लगभग 27 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। साथ ही अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों से कुल ₹64,000 की शमन राशि वसूल की गई।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान के दौरान एनएच-20 एवं सर्विस रोड के किनारे स्थित भू-अर्जित भूमि को भी पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त कराना सुनिश्चित करें। 

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग अथवा अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर विशेष अभियान, 27 अस्थायी दुकानों को हटाया गया, 6 वाहनों से ₹64 हजार की शमन राशि वसूल। जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 अगस्त 2026 को एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत खरांट मोड़ पर सघन कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क एवं सर्विस रोड के किनारे अतिक्रमण कर संचालित लगभग 27 अस्थायी दुकानों को हटाया गया। साथ ही अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 वाहनों से कुल ₹64,000 की शमन राशि वसूल की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि विशेष अभियान के दौरान एनएच-20 एवं सर्विस रोड के किनारे स्थित भू-अर्जित भूमि को भी पूर्णतः अतिक्रमणमुक्त कराना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध वाहन पार्किंग, अतिक्रमण एवं अनियमित वाहन परिचालन के विरुद्ध विशेष अभियान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 05 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक मस्तानगंज से खरांट मोड़, 17 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक रामदेव मोड़ से मस्तानगंज तथा 22 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक हरदिया से रामदेव मोड़ के बीच सघन जांच एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए संबंधित क्षेत्रों में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे एनएच-20 एवं सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग अथवा अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 5, 2026

नवादा जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित।

बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को (मंगलवार को अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस को) जिले के पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा स्वीकृत मामलों के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

प्रखंडवार आयोजित सहयोग शिविरों के अंतर्गत गोविंदपुर के बकसोती पंचायत, सिरदला के साढ़ मझगवां पंचायत, नवादा सदर के सोनसिहारी पंचायत, पकरीबरावां के कबला पंचायत, कौआकोल के पाली पंचायत, अकबरपुर के बकसंडा पंचायत, वारिसलीगंज के बाघी बरडीहा पंचायत, रजौली के रजौली पूर्वी पंचायत, नरहट के शेखपुरा पंचायत, हिसुआ के पचाढ़ा पंचायत, मेसकौर के तेतरिया पंचायत, रोह के नजरडीह पंचायत, नारदीगंज के ननौरा पंचायत तथा काशीचक के सुभानपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए।

इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-01, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-20, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-14 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-08 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पात्र लाभुकों को योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

राज्य सरकार द्वारा "सहयोग पोर्टल" भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है।

कार्यक्रम में संबंधित वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

नवादा जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित। बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को (मंगलवार को अवकाश होने की स्थिति में अगले कार्यदिवस को) जिले के पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा सके। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को जिले के विभिन्न पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा स्वीकृत मामलों के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। प्रखंडवार आयोजित सहयोग शिविरों के अंतर्गत गोविंदपुर के बकसोती पंचायत, सिरदला के साढ़ मझगवां पंचायत, नवादा सदर के सोनसिहारी पंचायत, पकरीबरावां के कबला पंचायत, कौआकोल के पाली पंचायत, अकबरपुर के बकसंडा पंचायत, वारिसलीगंज के बाघी बरडीहा पंचायत, रजौली के रजौली पूर्वी पंचायत, नरहट के शेखपुरा पंचायत, हिसुआ के पचाढ़ा पंचायत, मेसकौर के तेतरिया पंचायत, रोह के नजरडीह पंचायत, नारदीगंज के ननौरा पंचायत तथा काशीचक के सुभानपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नवादा के वार्ड संख्या-01, नगर परिषद वारिसलीगंज के वार्ड संख्या-20, नगर परिषद हिसुआ के वार्ड संख्या-14 तथा नगर पंचायत रजौली के वार्ड संख्या-08 में भी सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पात्र लाभुकों को योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। राज्य सरकार द्वारा "सहयोग पोर्टल" भी प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी शिकायत अथवा आवेदन ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है। कार्यक्रम में संबंधित वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं लाभुक उपस्थित रहे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 5, 2026

मिशन शक्ति के तहत सखी वार्ता का आयोजन, महिलाओं को अधिकार, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता का दिया गया संदेश।

महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत बुधवार को अकबरपुर प्रखंड के पांती स्थित उन्नति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। संवाद के दौरान महिलाओं से सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई।

वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने महिलाओं को नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल भुगतान, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला परिवार एवं समाज के विकास की आधारशिला होती है।

लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए महिलाओं से अपने परिवार एवं गांव में नशा मुक्त वातावरण बनाने और जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। वहीं लैंगिक विशेषज्ञ मयंक प्रियदर्शी ने लैंगिक समानता, सामाजिक भेदभाव एवं बालिका शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

केस वर्कर पूजा कुमारी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं के अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय समन्वयक चंद्रदीप कुमार ने महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, सामाजिक समानता तथा बेटियों के सम्मान को विकसित समाज की आधारशिला बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

मिशन शक्ति के तहत सखी वार्ता का आयोजन, महिलाओं को अधिकार, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता का दिया गया संदेश। महिला एवं बाल विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान के तहत बुधवार को अकबरपुर प्रखंड के पांती स्थित उन्नति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड में सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। संवाद के दौरान महिलाओं से सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा की गई तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमन कुमार ने महिलाओं को नियमित बचत, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल भुगतान, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने तथा स्वरोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सशक्त महिला परिवार एवं समाज के विकास की आधारशिला होती है। लैंगिक विशेषज्ञ पंकज कुमार ने नशामुक्ति पर चर्चा करते हुए महिलाओं से अपने परिवार एवं गांव में नशा मुक्त वातावरण बनाने और जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। वहीं लैंगिक विशेषज्ञ मयंक प्रियदर्शी ने लैंगिक समानता, सामाजिक भेदभाव एवं बालिका शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। केस वर्कर पूजा कुमारी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा महिलाओं के अन्य कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं महिला हेल्पलाइन-181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय समन्वयक चंद्रदीप कुमार ने महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति, सामाजिक समानता तथा बेटियों के सम्मान को विकसित समाज की आधारशिला बताते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Aug 5, 2026